BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘कोरोना वैक्सीन’ लगाने से पहले ना करें ये काम…

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
कोरोना टीका: जानें कितना होगा असर और उसकी कीमत…
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. हालांकि, वैक्सीन लगने की वजह से लोग राहत की सांस ले रहे हैं और अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अगर आप भी कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ऐसे काम बताए हैं जो वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे पहले बिल्कुल नहीं करने चाहिए. 

दर्द की कोई भी दवा ना लें-

हल्के-फुल्के दर्द में लोग अक्सर कोई भी आम पेन किलर खा लेते हैं लेकिन अगर आपको वैक्सीन लगवानी है तो इसके 24 घंटे पहले किसी भी तरह के दर्द की दवा ना खाएं. डॉक्टर्स का कहना है कि दर्द की कुछ आम दवाएं वैक्सीन के प्रति इम्यून सिस्टम रिस्पॉन्स को कम कर सकती हैं. इसलिए वैक्सीन लगवाने से पहले इन्हें नहीं लेना चाहिए. हां वैक्सी

शराब ना पिएं-  

वैक्सीन लगवाने के पहले अल्कोहल बिल्कुल भी ना लें. डॉक्टर्स का कहना है कि शराब की वजह से आपको डिहाइड्रेशन और हैंगओवर हो सकता है जो वैक्सीन को बेअसर कर सकता है. वैक्सीन लगवाने से पहले खूब पानी पीने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है.न लगवाने के बाद दर्द महसूस होने पर आप ये दवाएं ले सकते हैं.

देर रात तक ना जागें-

वैक्सीन लगवाने से एक रात पहले देर रात तक ना जागें. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अच्छी और पूरी नींद लेने से शरीर का इम्यून सिस्टम वैक्सीन के प्रति अच्छा रिस्पॉन्स देता है. वैक्सीन लगवाने से पहले ही नहीं बल्कि वैक्सीन लगवाने वाले दिन भी अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है.

उस दिन कोई और वैक्सीन ना लगवाएं-

आमतौर पर कोई भी दो वैक्सीन एक दिन में लगवाई जा सकती है लेकिन कोरोना वैक्सीन के मामले में डॉक्टर्स ऐसा करने से मना कर रहे हैं. अगर आपने फ्लू की या फिर कोई और वैक्सीन लगवाई है तो फिर आपको कम से कम 14 दिनों के बाद ही कोविड वैक्सीन लगवानी चाहिए. इसी तरह अगर आपने कोविड वैक्सीन लगवा ली है तो कोई और वैक्सीन लगवाने के लिए 14 दिनों का इंतजार करें.

किसी भी तरह की लापरवाही ना करें-

वैक्सीन लगवाने जाते वक्त भी आपको कोरोना को लेकर सावधानियां बरतनी चाहिए. कोई भी वैक्सीन इम्यूनिटी बनाने में समय लेती है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही ना करें. मास्क जरूर पहनें, ट्रैवेल करने से बचें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, हाइजीन बनाए रखें और वैक्सीन की दोनों डोज लेना ना भूलें.

वैक्सीन लगवाने के बाद हड़बड़ी ना करें-

वैक्सीन लगवाने के बाद अस्पताल से बाहर आने की जल्दबाजी ना करें. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के कम से कम 15 मिनट तक उसी जगह पर रहना चाहिए. इससे आप किसी भी तरह के गंभीर साइड इफेक्ट दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकेंगे.

वैक्सीन लगवाने के बाद हड़बड़ी ना करें-

वैक्सीन लगवाने के बाद अस्पताल से बाहर आने की जल्दबाजी ना करें. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के कम से कम 15 मिनट तक उसी जगह पर रहना चाहिए. इससे आप किसी भी तरह के गंभीर साइड इफेक्ट दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकेंगे.लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल: कराहते रहे मरीज, परिजन खुद लाए ऑक्सीजन सिलेंडर

Next Post

मैं CRPF का सम्मान करती हूं, बीजेपी के CRPF का नहीं: ममता

Next Post
रेलवे अपने दम पर बना रही है योजना: ममता बनर्जी

मैं CRPF का सम्मान करती हूं, बीजेपी के CRPF का नहीं: ममता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d