BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृमि दिवस के अवसर पर कृमि की दवा एल्बेंडाजोल लेना न भुलेंः-उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
कृमि दिवस के अवसर पर कृमि की दवा एल्बेंडाजोल लेना न भुलेंः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान आगामी 31 जनवरी से चलने वाले पल्स पोलियो अभियान व 10 फरवरी से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि 10फरवरी से 20 फरवरी तक को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाना है, जिसके तहत 01 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को  कृमि की दवा (एल्बेंडाजॉल) खिलाई जाएगी. ऐसे में बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आपसी समन्वय के साथ कृमि दिवस हेतु सभी कार्य करें, ताकि देवघर जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृमि की दवा खिलायी जा सके. सभी संबंधित विभाग व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखे की कृमि मुक्त दिवस को सफल बनाना किसी एक की नही बल्कि हम सबकी जिम्मेवारी हैं. कृमि दिवस के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि निदेशित किया जिन प्रखण्डों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति कम हैं, उन प्रखण्डों व क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए, लक्ष्य प्राप्ति करने के साथ बेहतर कार्य करें. बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों व अधिकारियों को पुरूस्कृत किया जायेगा व वैसे अधिकारी व कर्मी जिनके कार्य में लापरवाही देखी जा रही हैं, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाय.

इसके अलावा बैठक के दौरान कृमि दिवस को लेकर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों निदेशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लिया जाय. साथ हीं जिले के जितने भी केन्द्र हैं, उन सभी में जरूरत के हिसाब से ससमय दवा पहुँचा दी जाय, ताकि एक भी बच्चा दवा लेने से न छूटें. इसके अलावे कृमि दिवस व इससे जुड़े फायदों की जानकारियों से सभी को अवगत करायें. साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सिविल को निदेशित किया कि जागरूकता के साथ लोंगों के बीच इससे जुड़ी जानकारी भी प्रेषित की जाय.बैठक के दौरान उन्होंने निदेशित किया कि बच्चों को दवा दिये जाने का रिपोर्ट संस्था के हेड के द्वारा विभाग को भेजी जाए एवं कृमि मुक्ति दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इस संबंध में जागरूक हो सकें. इसके अलावे उन्होंने जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी   रवि कुमार को निदेशित किया कि कृमि दिवस को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अवगत कराया जाय. 

इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी कि कृमि संक्रमण का बच्चों के स्वास्थ्य और उनके समग्र विकास पर बहुत खराब प्रभाव पड़ सकता है.कृमि संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एल्बेंडाजोल दवा का सेवन एक सुरक्षित, लाभदायक एवं प्रभावी उपाय है जो वैश्विक स्तर पर स्वीकृत है. उन्होंने बताया कि 1-19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोरों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी में जिला प्रशासन ने बच्चों को दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी और आंगनबाड़ी सेविका व सहिया को इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी पूर्व में दी गयी है.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आगामी 31 जनवरी से 03 फरवरी तक चलने वाली पल्स पोलिया अभियान को लेकर की जाने वाली तैयारियों को विस्तृत व बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. साथ हीं पल्स पोलियो अभियान के दौरान बूथ एक्टिवीटी को शत प्रतिशत करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि जिला स्तर पर टीम का गठन करते हुए सभी को 31 जनवरी हेतु किये जाने वाले कार्यों से अवगत करा दें, ताकि बूथ एक्टिवीटी का निरीक्षण सही तरीके से किया जा सके. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी को पल्स पोलियों अभियान का सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही, ताकि जिले के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो को खुराक पिलायी जा सके. इसके अलावा उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया को निदेशित किया कि लोगों को जागरूक करते हुए पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सभी अपना पूर्ण योगदान दें. बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ0 एस के मेहरोत्रा, नगर आयुक्त  शैलेन्द्र कुमार लाल, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि  अस्पताल उपाधीक्षक मंजुला मुर्मू, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी   रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  अनिता कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक वीणा कुमारी, चिकित्सक ॉ विभु, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीपीएम नीरज भगत के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी, चिकित्सक व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूसरों के साथ अपने जीवन की सुरक्षा के लिए करें यातायात नियमों का पालनः- उपायुक्त

Next Post

New Guideline:- सिनेमाघर ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे

Next Post
New Guideline:- सिनेमाघर ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे

New Guideline:- सिनेमाघर ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d