BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बहानेबाजी से अपनी नाकामी न छुपाएं, छह माह का हिसाब दे हेमंत सरकार : प्रदीप वर्मा

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in Uncategorized
बहानेबाजी से अपनी नाकामी न छुपाएं, छह माह का हिसाब दे हेमंत सरकार : प्रदीप वर्मा

बहानेबाजी से अपनी नाकामी न छुपाएं, छह माह का हिसाब दे हेमंत सरकार : प्रदीप वर्मा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने झामुमो के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर लगातार विफल साबित हो रही है. श्री वर्मा ने कहा कि लंबे चौड़े वायदों के साथ जनता को धोखा देकर सत्ता पाने वाली सरकार को बताना चाहिय कि अबतक उन्होंने जनता के हित में क्या किया है.
कहा कि सत्ता पाते ही इनकी भाषा बदल गई,खजाना खाली का रोना रोने लगे. इतना ही नही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को बंद कर किसानों के पेट पर लात मारा. 1रुपये में संपत्ति की रजिस्ट्री बंद कर महिलाओं को निराश किया. ऐसे निर्णयों से सरकार की नीयत को जनता समझ गई.
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में भी सरकार संवेदनहीन और गैरजिम्मेदराना बनी रही. हेमंत सरकार गरीब जनता को भुलाकर तुष्टिकरण में लिप्त रही।गरीब भूख से मरते रहे,आदिवासियों की हत्या होती रही और सरकार अपना पीठ थपथपाती रही.
श्री वर्मा ने कहा कि केंद्र द्वारा गरीबों केलिय आवंटित अतिरिक्त अनाज का वितरण भी कराने में सरकार बिफल रही,सत्त्ताधारी दल की निगरानी में लूट होता रहा. सरकार दीदी किचन का दम्भ भर रही जिसकी कुव्यवस्था और लूट का बखान सरकार के मंत्री खुद करते रहे हैं. कोरेन्टीन सेंटर से लोग भोजन के अभाव में भागने को विवश हुए,विधि व्यवस्था की स्थिति ऐसी कि एक मुहल्ले केलिय सीआरपी को लगाना पड़ता है. केंद्र सरकार ने गरीबों,महिलाओं, बुजुर्गों ,मजदूरों, किसानों के खाते में पैसे भेजे,राशन की व्यवस्था की,राज्य सरकार को 284 करोड़ केवल कोरोनासे संबंधित व्यवस्था केलिय उपलब्ध कराए,डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड से भी खर्च की स्वीकृति दी. ,प्रवासी मजदूरों को रेल उपलब्ध कराए. इसलिए राज्य की जनता जानना चाहती है कि राज्य सरकार ने कितने पैसे अबतक कोरोना से बचाव और सहायता में ख़र्च किये.
श्री वर्मा ने कहा सत्त्ताधारी काँग्रेस, झामुमो,राजद को बेचने,खरीदने ,लूटने का पुराना अनुभव है. जनता को भी इनका इतिहास मालूम है।2जी घोटाले में आकाश बेचने वाले,कोल ब्लॉक में पाताल बेचने वाले,गरीबों की जमीन लूटने वाले को मोदी की ईमानदारी,राष्ट्रभक्ति,जनता का अपार समर्थन बर्दास्त नही हो रहा।उन्होंने कहा कि इन्हें रैली करने से किसने रोका है। परंतु जनता को फेस करने की हिम्मत चाहिय।जिनकी न नीति साफ न नीयत, न कोई कार्यक्रम न विचार फिर वे रैली क्या करेंगे.
वर्मा ने कहा कि भाजपा अकेली पार्टी है जिसे विधान सभा चुनाव में जनता ने 50 लाख से ज्यादा मत दिए है. जबकि तीन दलों का महा गठबंधन 52 लाख में सिमट गया है. भोली भाली जनता खोखले वायदों से छली गई है. कहाँ गया बेरोजगारी भत्ता,घर घर से नौकरी का छलावा।भाजपा झूठे वायदों के साथ जनता के बीच नही जाती. यह पार्टी जो कहती है वो करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के गठबंधन सरकार के घटक दलों के बीच विचारों में भारी विरोधाभास: भाजपा

Next Post

करमटोली में सिरफिरे युवक ने कार में आग लगायी

Next Post
करमटोली में सिरफिरे युवक ने कार में आग लगायी

करमटोली में सिरफिरे युवक ने कार में आग लगायी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d