रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य की समस्त जनता से आह्वान किया है कि वे लॉकडाउन की गंभीर परिस्थितियों से भिज्ञ होकर अनावश्यक घरों से न निकले.
उन्होंने कहा कि आज से लोकहित में राज्य में भारत सरकार के मार्गदर्शन के अनुरूप सशर्त कार्यालय भी खोले गये हैं. कार्यालय में सरकार के निर्देश के अनुरूप ही लोग आयें.
सोशल डिस्टेसिंग का सर्वत्र पालन हो. कार्यालय के नाम पर अन्य लोग बेवजह घरों से न निकले. उन्होंने कहा कि लोग जितना घरों में रहेंगे, वे उतने ही सुरक्षित रहेंगे.
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) जाति, धर्म, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब नहीं देखता. इसलिए हम सभी को आपसी एकता और भाईचारे की भावना से ढृढ़ संकल्पित होकर सोशल डिस्टेंकिंग के साथ साबुन/हैंडवॉश से हाथ की निरंतर सफाई एवं सेनिटाइजेशन की ओर ध्यान देना होगा.

