BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसी एक व्यक्ति के बयान से जोड़ कर जदयू को न देखें : नीतीश कुमार

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in Uncategorized
किसी एक व्यक्ति के बयान से जोड़ कर जदयू को न देखें : नीतीश कुमार

किसी एक व्यक्ति के बयान से जोड़ कर जदयू को न देखें : नीतीश कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रवक्ता पवन वर्मा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा, “अगर किसी को किसी भी बात पर चर्चा करनी है तो वो पार्टी में करें और पार्टी की बैठकों में करे. ये कोई तरीका नहीं कि आप सार्वजनिक तौर पर बयान दें.”

नीतीश कुमार पार्टी प्रवक्ता पवन वर्मा के उस पत्र का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर पार्टी का पक्ष स्पष्ट करने की मांग की थी.

21 जनवरी को पवन वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये चिट्ठी प्रकाशित की थी और लिखा था कि सीएए और एनआरसी को लेकर देश भर में जिस प्रकार विरोध चल रहा है. उसे देखते हुए पार्टी को बीजेपी के साथ अपने गठबंधन के बारे में सोचना चाहिए.

इसके जवाब में गुरुवार को नीतीश कुमार ने कहा कि “किसी एक व्यक्ति के बयान से जोड़ कर जदयू को न देखें.”

उन्होंने कहा ” जहां उनको अच्छा लगे वो वहां जा सकते हैं, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.”

इसके कुछ देर बाद पवन कुमार ने नीतीश कुमार के बयान का स्वागत किया और कहा “पार्टी के बीच चर्चा की जगह होनी चाहिए और मैंने यही कहा है. मेरा इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था.”

“मैं चाहता हूं कि पार्टी के भीतर वैचारिक स्पष्टता हो. मैं मेरे पत्र के जवाब का इंतजार कर रहा हूं और आगे क्या करना है उसके बाद ही सोचूंगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस पार्टी को अब “मुस्लिम लीग कांग्रेस” कहा जाना चाहिए: संबित पात्रा

Next Post

BNN BREAKING: सीएए-एनआरसी के समर्थन में जुलूस पर चले पत्थर व बम, कर्फ्यू

Next Post
BNN BREAKING: सीएए-एनआरसी के समर्थन में जुलूस पर चले पत्थर व बम, कर्फ्यू

BNN BREAKING: सीएए-एनआरसी के समर्थन में जुलूस पर चले पत्थर व बम, कर्फ्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d