BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छुपकर, पैदल और ट्रकों के जरिए ना करें आवाजाही: नीतीश कुमार

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in Uncategorized
छुपकर, पैदल और ट्रकों के जरिए ना करें आवाजाही: नीतीश कुमार

छुपकर, पैदल और ट्रकों के जरिए ना करें आवाजाही: नीतीश कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में मंगलवार को हुए ट्रक और बस की टक्कर में अप्रवासी मजदूरों मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की है. घटना बिहार के भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत हुई है. इसमें नौ लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे छिप कर, पैदल, रेल ट्रैक और ट्रकों के जरिये आवाजाही ना करें.

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है. नीतीश कुमार ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. यहां बता दें कि भागलपुर जिले के नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अंभो गांव के समीप आज सुबह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस के बीच टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक गड्ढे में गिर कर पलट गया.

इससे ट्रक पर सवार मजदूर ट्रक के नीचे दब गये. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि, बस पर बैठे बांका जिले के 35 लोग घायल हो गये हैं. इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों ने बताया कि वे लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बेंगलुरु से दरभंगा आये थे. घटना का कारण तेज रफ्तार से परिचालन बताया जा रहा है. ट्रक नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BMP के 48 जवान कोरोना से संक्रमित, कुल 62 पुलिसकर्मी संक्रमित

Next Post

बच्चों के लिए किया गया दूध का वितरण

Next Post
बच्चों के लिए किया गया दूध का वितरण

बच्चों के लिए किया गया दूध का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d