BNN DESK: हम सभी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए कुछ ना कुछ प्रयोग करते ही रहते हैं. इसके लिए हम कभी घर में कुछ सजावट करते हैं या घर की दीवारों पर कुछ एक्सपेरीमेंट करके घर को सुंदर बनाने की कोशिश करते हैं, इस सजावट का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें। लेकिन जाने अनजाने में हम घर की दीवारों पर कुछ ऐसी तस्वीरें लगा देते हैं जो कि वास्तु के अनुसार ठीक नहीं है.
जानें घर की दीवारों पर कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए
अपने घर में कभी भी महाभारत के युद्ध की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए,क्योंकि इससे आपकी दाम्पत्य जीवन में बुरा प्रभाव पड़ेगा. साथ ही हमेशा आपके घर में परिवारिक कलह होती रहेगी.

अपने घर में किसी की कब्र या समाधि का चित्र नहीं लगानी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करना परिवार के लिए लाभदायक नहीं होता है.

कई लोग घर में हिंसा वाली तस्वीरें, जैसे शिकार करते हुए जानवर या लड़ते हुए जानवर की तस्वीरें और पेंटिंग लगा देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीरें परिवार के सदस्यों में तनाव उत्पन्न करती हैं और घर में कहल का वातावरण बनता है.

घर में डूबती हुई नाव या जहाज की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है.

इसके अलावा घर में कुछ जानवर जैसे कि बंदर, सर्प, गिद्ध, कबूतर, बाघ, कौआ, गरूड़, उल्लू, भालू, सियार, सूअर आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए.

घर में किसी भी दीवार में किसी पौराणिक या ऐतिहासिक घटनाओं को दिखानें वाली तस्वीरें नही लगाना चाहिए, क्योंकि जो समय बीत चुका हो वो वापस नही आता है. ऐसा तस्वीरें पुरानें समय की याद दिलाती है. जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढती है.

घर में सभी जगह भगवान की तस्वीरें और मूर्ति नहीं लगानी चाहिए. कुछ लोगों की आदत होती है कि घर में हर जगह भगवान की तस्वीरें लगा देता है. जो वास्तुशास्त्र के अनुसार सही नहीं है. ऐसा करने से लाभ नही बल्कि हानि ही होती है.

कब्र, समाधि की तरह कांटेदार पौधों की तस्वीरें भी घर में नहीं लगानी चाहिए. बताया जाता है कि इससे नकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है.

डूबते सूर्य की तस्वीरें घर में लगाना अच्छा नहीं माना जाता. क्योंकि डूबता सूर्य अच्छा संकेत नहीं. ऐसी तस्वीरें उन्नति के बजाए गर्त की ओर ले जाती हैं.


