BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाज सेवा के नाम पर सड़कों पर बेवजह न घूमे: उपायुक्त

अनुमति के बाद लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए असहाय और जरूरतमंदों की करे मदद

by bnnbharat.com
April 19, 2020
in Uncategorized
समाज सेवा के नाम पर सड़कों पर बेवजह न घूमे: उपायुक्त

समाज सेवा के नाम पर सड़कों पर बेवजह न घूमे: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा जानकारी दी गई है कि वर्तमान में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु घोषित लॉकडाउन के दरम्यान प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि बहुत सारे एनजीओ, संस्थान, विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जिला प्रशासन को बिना किसी सूचना दिए हुए लोगों के बीच सामग्री, खाना, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, पैसे आदि का वितरण किया जा रहा है.

साथ ही इस संबंध में कोई भी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी या नजदीकी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को नहीं दिया जा रहा है एवं काफी भीड़ में बिना सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन किए हुए हीं हाट-बाजारों व अन्य जगहों में सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जिससे काफी भीड़ होने की संभावना बढ़ जाती है एवं एक तरह से ये लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन भी है. सिर्फ इतना हीं नही इससे कोरोना वायरस के फैलने की भी प्रबल संभावना हो जाती है, जो की उचित नहीं है.

Also Read This: पॉजिटिव पाए गए थाना प्रभारी की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट आने तक करते देश की सेवा 

ऐसे में उक्त परिपेक्ष्य को देखते हुए उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा देवघर जिला के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई ऐसा मामला पाया जाता है कि किसी व्यक्ति या संस्था के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी जिला प्रशासन या नजदीकी थाना, प्रखंड कार्यालय को सूचना दिए बिना किया जा रहा हो एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा हो तो वैसे मामलों की त्वरित जांच करते हुए संबंधित व्यक्ति/ संस्था के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाये.

इसके अलावा उपायुक्त द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि सजग रहते हुए लोगों से इसका दृढ़तापूर्वक अनुपालन करायेंगे एवं ध्यान रखेंगे कि किसी भी व्यक्ति-संस्था द्वारा इस प्रकार के कोई भी कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त किया बिना न किया जाए एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का समुचित पालन हो.

साथ हीं उपायुक्त द्वारा सभी जिला वासियों से आग्रह किया गया है कि वे लोगों के बीच सामग्री, खाना, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण करने से पूर्व जिला प्रशासन से इस संबंध में अनुमति प्राप्त करने के ही उपरान्त करें. इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब सड़क पर थूका तो जाओगे जेल, साथ ही जुर्माना भी

Next Post

एथलेटिक्स संघ की सचिव विनीता टोप्पो का निधन, शोक व्यक्त

Next Post
एथलेटिक्स संघ की सचिव विनीता टोप्पो का निधन, शोक व्यक्त

एथलेटिक्स संघ की सचिव विनीता टोप्पो का निधन, शोक व्यक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d