BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेंकैया ने 3 सांसदों को किया राज्यसभा से निष्कासित, कहा- ‘मेरे धैर्य की परीक्षा न लें’

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
वेंकैया ने 3 सांसदों को किया राज्यसभा से निष्कासित, कहा- ‘मेरे धैर्य की परीक्षा न लें’
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मंगलवार की तरह आज भी किसानों के मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया. नये कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के तीन सांसदों को सभापति वेंकैया नायडु ने निष्कासित कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभापति के द्वारा आम आदमी पार्टी के जिन सांसदों को पूरे दिन के लिए निष्कासित किया गया है उनमें संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता शामिल हैं.इन तीनों सांसदों ने नये कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए राज्यसभा के भीतर नारेबाजी की. सभापति वेंकैया नायडू ने मार्शल बुलाकर सदन से तीनों को वाहर भेज दिया है.

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, सभापति वेंकैया नायडु ने तीनों सांसदों को निष्कासित करते हुए कहा कि मेरे धैर्य की परीक्षा न लें. मुझे आपका नाम देना होगा और नियम 255 का उपयोग करने के लिए वाध्य होना पड़ेगा.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लाये गए नए कृषि कानून के खिलाफ किसान देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर करीब 70 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. इस कड़ाके की सर्दी में किसानों के मुद्दे ने बजट सत्र का माहौल भी गरमा दिया है. बजट सत्र के तीसरे दिन भी राज्यसभा में किसानों के मुद्दे जमकर हंगामा हुआ है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीते मंगलवार की तरह विपक्षी सांसदों ने सदन में नारेबाजी की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार: रक्षा मंत्री

Next Post

आखिर क्यों लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बताया सच्चा जेंटलमैन ? जानिए…

Next Post
आखिर क्यों लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बताया सच्चा जेंटलमैन ? जानिए…

आखिर क्यों लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बताया सच्चा जेंटलमैन ? जानिए...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d