जयपुर: ऋगवेद की एक ऋचा का जिक्र करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों के धैर्य का इम्तिहान नहीं ले.
गहलोत ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है लेकिन किसान बिलों का समर्थन कर चुके सदस्यों की कमेटी से उन्हें उम्मीद नहीं है. मोदी सरकार को किसानों के धैर्य का इम्तिहान लेने के बजाय तीनों काले कृषि कानून वापस लेने चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, ” ‘क्षेत्रस्य पतिना वयं हितेनेव जयामसि.’ ऋगवेद की इस ऋचा का अर्थ है कि किसान के हित से ही हमारा कल्याण होता है. राजनीति के लिए धर्म का सहारा लेने वाली भाजपा को हमारे धार्मिक ग्रंथों में लिखी बातों का भी अनुकरण करना चाहिए.”

