BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान में घरों से ही करें इबादत: मुख्तार अब्बास नकवी

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान में घरों से ही करें इबादत: मुख्तार अब्बास नकवी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है, लेकिन इसके बावजूद इस महामारी की चपेट में देश के 8 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं. इस बीच बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि 24 अप्रैल से शुरू हो रहे पवित्र रमजान के महीने में ईदगाहों में जाने से बचना चाहिए और घर से ही नमाज अदा करना चाहिए.

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “संभवतः 24 अप्रैल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है और रमजान के पवित्र महीने में लोग मस्जिदों के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर इबादत करते हैं. इन जगहों पर रोजा इफ्तार के अलावा कई कार्यक्रम होते हैं, लेकिन अभी विपरित परिस्थितियां है और संकट के हालात हैं.”

Also Read This: कोरोना ले रहा विकराल रूप, भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार, 331 की मौत

उन्होंने आगे कहा, “पूरी दुनिया में सउदी अरब समेत सभी तमाम इस्लामिक देशों ने धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई है. आज हमने सभी धर्मगुरुओं, प्रमुख इमामों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और देशभर के वक्फ बोर्ड से चर्चा की है और उनसे अपील की है कि वो लोगों में जागरुकता पैदा करें. वो लोगों से अपील करें कि रमजान के पवित्र महीने में इबादत और इफ्तार अपने घरों पर करें. किसी भी जगह भीड़भाड़ करने से बचें.”

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 9152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 308 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 856 लोग ठीक भी हो चुके हैं. दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 18.5 लाख के पार चली गई है, जबकि 1 लाख 14 हजार लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से हुई मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर की मौत

Next Post

तबलीगी जमात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं: तसलीमा नसरीन

Next Post
तबलीगी जमात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं: तसलीमा नसरीन

तबलीगी जमात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं: तसलीमा नसरीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d