BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का काम आज ही करें, कल पर ना छोड़ें: उपायुक्त

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
आज का काम आज ही करें, कल पर ना छोड़ें: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का उपायुक्त रांची छवि रंजन द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है. इसी कड़ी में आज दिनांक 26 जुलाई 2020 को मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में उपायुक्त ने कोषांग के नोडल पदाधिकारियों और रांची ज़िले से इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक की.

बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल, अनुमंडल पदाधिकारी, रांची,सदर लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू उत्कर्ष गुप्ता सहित कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने सभी इंसिडेंट कमांडर से अपने-अपने क्षेत्र में पाए जाने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की पूरी जानकारी रखने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को लेकर किसी तरह का मिस इंफॉर्मेशन ना हो. प्रतिदिन जांच रिपोर्ट के बाद पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की सूची मिलने पर पूरी जानकारी वेरीफाई करते हुए साझा करें. संक्रमित मरीज किस थाना क्षेत्र से है, इसकी जानकारी आवश्यक रूप से रखें.

सभी इंसिडेंट कमांडर को निदेश देते हुए उपायुक्त ने अपने अपने क्षेत्र में कोविड-19 इलाज कर रहे अस्पतालों का निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में विधि व्यवस्था को लेकर कोई बात सामने आती है तो अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निपटने की कोशिश करें. साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करें.

बैठक में सभी इंसिडेंट कमांडर को निदेश दिया गया कि क्षेत्र में अगर किसी लैब में कोरोनावायरस की जांच हो रही हो तो उनसे समन्वय स्थापित कर जांच कराने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी रखने को कहें. साथ ही जिले में चार निजी लैब और सरकारी संस्थानों में हो रहे कोरोना जांच की रिपोर्ट के अलावा अन्य जगहों से कराए गए जांच को लेकर दिए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य करें.

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने बैठक में कहा कि कोरोना काल मे हमें समय के साथ काम करना है. सभी इंसिडेंट कमांडर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि आज का काम आज ही निपटाएं, कल पर ना छोड़ें. कॉल सेंटर कोषांग के नोडल पदाधिकारी को उपायुक्त 24*7 कार्य करते हुए मरीजों से संबंधित जानकारी जल्द से जल्द साझा करने का निर्देश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने सभी इंसिडेंट कमांडर से कहा कि वो अपने-अपने क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य सही तरीके से चल रहा है इसे सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रांची नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में इंसिडेंट कमांडर द्वारा सैनिटाइजेशन का काम किया जाना है. बैठक में सभी इंसिडेंट कमांडर से कहा गया कि होम आइसोलेशन की इच्छा रखने वाले पॉजिटिव मरीजों से अंडरटेकिंग आवश्यक रूप से लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरहेट प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

Next Post

पलामू में पत्रकार को चाकू मारा, रिम्स रेफर

Next Post
पलामू में पत्रकार को चाकू मारा, रिम्स रेफर

पलामू में पत्रकार को चाकू मारा, रिम्स रेफर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d