BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या आपको है यह पांच बुरी आदतें, तो तुरंत छोड़ दें, कहीं बाद में पछताना न पड़े

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
क्या आपको है यह पांच बुरी आदतें, तो तुरंत छोड़ दें, कहीं बाद में पछताना न पड़े
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: समय के साथ इंसान अपनी लाइफस्टाइल को भी बदलता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही लोग कई तरह की बुरी आदतों को भी पाल लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं. जाने अनजाने में हुई इन गलतियों की वजह से कई बार लोगों को बाद में पछताना भी पड़ता है, क्योंकि ये कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन जाती हैं. इसलिए बेहतर है कि समय रहते कुछ आदतों को सुधार लें, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होंगे. आइए जानते हैं उन पांच बुरी आदतों के बारे में, जिनकी वजह से कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ सकती हैं और बाद में पछताना पड़ सकता है. 

अल्कोहल का सेवन ना करें

अल्कोहल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर डालता है. शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक ही होता है. इससे न सिर्फ लिवर खराब करती है, बल्कि ये हृदय रोग, डिप्रेशन और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन सकता है. 

धूम्रपान न करें 

स्मोकिंग यानी धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है. यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 80-90 फीसदी लोगों को फेफड़ों का कैंसर धूम्रपान की वजह से ही होता है. इसलिए बेहतर है कि सिगरेट या बीड़ी समय रहते छोड़ दें, नहीं तो ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है. 

पेन किलर्स का इस्तेमाल बहुत कम करें 

अक्सर लोग किसी भी तरह का दर्द होने पर तुरंत पेन किलर्स ले लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. पेन किलर्स यानी दर्द की दवाई का इस्तेमाल बहुत कम ही करना चाहिए. लंबे समय तक इनका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. लगातार पेन किलर्स लेने से हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. 

समय पर सोएं और अच्छी नींद लें 

कई लोगों की आदत होती है कि वो देर रात तक जगते हैं और फिर पूरी नींद भी नहीं ले पाते हैं. ऐसे लोगों को अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि अपर्याप्त नींद लेने से सेहत पर असर पड़ता है. इंसान के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगता है, साथ ही डिप्रेशन की समस्या भी बढ़ जाती है. यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी पैदा कर सकता है. इसलिए बेहतर है कि सोने का समय फिक्स कर लें और कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें.

समय-समय पर पानी पीते रहें 

कई लोगों की ये आदत होती है कि वो कोई काम करते-करते पानी पीना ही भूल जाते हैं या कम पीते हैं, लेकिन शायद आपको ये पता नहीं है कि पानी की कमी का बुरा असर आपके शरीर पर पड़ सकता है. पानी कम पीने से शरीर से विषैले पदार्थ पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिसका प्रभाव आपकी किडनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो साल के मासूम बेटे के साथ महिला ने 17वीं मंजिल से लगाई छलांग

Next Post

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

Next Post
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d