रांची : रिम्स में जूनियर रेजिडेंट (पीजी छात्रा) से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य ने मंगलवार को जेएम मनीष कुमार सिंंह की अदालत में सरेंडर किया. इसके बाद अदालत ने उसे 15 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि पीड़िता ने 28 मई को आरोपी सीनियर रेजिडेंट के खिलाफ बरियातू थाना में नामजद एफआइआर दर्ज करवाया था. बरियातू पुलिस आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर तलाश कर रही थी. पिछले चार दिनों से आरोपी पुलिस को चकमा देकर छुपा रहा था. आज जव वह सरेंडर करने अदालत पहुंचा तो पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. आरोपी एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत है. काफी समय से लेडी डॉक्टर के पीछे पड़ा था। आरोपी ने कई बार पहले भी परेशान किया था.

