BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिकित्सक विधायक ने सड़क हादसे में घायलों का किया प्राथमिक उपचार

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
बुखार और खांसी का मतलब कोरोना नहीं, डरने की आवश्यकता नहीं: डॉ इरफान
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रामीण ठंड में घर में दुबके,  मदद के लिए कोई नहीं आया 

रांची: रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार कई यात्री घायल हो गये. इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी की नजर घायलों पर पड़ी.

उन्होंने तुरंत अपने वाहन को रोक घायलों का प्राथमिक उपचार कर मानवता का परिचय दिया. लेकिन इस दौरान आसपास के ग्रामीण ठंड में अपने घरों में दुबके रहे, वहीं रास्ते से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति ने अपनी गाड़ी तक नहीं रोकी. बाद मे डॉक्टर विधायक ने ही अपना फर्ज निभाया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों उठाकर बस से रवाना किया और रिम्स में भर्ती कराया गया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम मांडर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. बताया गया है कि 16 लोगों को लेकर जा रहा ऑटो अचानक पलट गया.  इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

दुर्घटना के 7 मिनट बाद ही विधायक डॉ इरफान अंसारी उस रास्ते से गुजर रहे थे. इस दौरान किसी ने भी अपनी गाड़ी रोक कर घायलों को मदद नहीं पहुंचायी, लेकिन विधायक हादसे को देखकर तुरंत रूके और घायल मां एवं बच्चों की चीख सुनकर मानवता का परिचय देते हुए और डॉक्टर होने का फर्ज निभाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित गाड़ी से निकाला, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स भेजा गया. विधायक ने खुद सभी के घरवालो को हादसे की सूचना दी और थाना से बात कर मौके पर बुलाया और जरूरी दिशा निर्देश दिया.

बाद में मौके पर पहुंची भीड़ को विधायक ने फटकार लगाते हुए कहा कि मुसीबत के समय तुरंत सभी लोगों को बाहर आकर उनकी मदद करनी चाहिए थी. मौके पर उपस्थित गांव वाले ने विधायक से माफी भी मांगी और कहा कि वे सभी थोड़ा डर से गए थे, परंतु उनके जज्बे को देखकर आज फिर से इंसानियत पर भरोसा जाग गया. 

विधायक ने सभी घायलों को रिम्स भेज कर उनकी इलाज की समुचित व्यवस्था को लेकर फोन से मॉनिटरिंग भी की और रिम्स प्रशासन को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिकॉर्ड: स्पेसएक्स राइडशेयरिंग मिशन ने 143 उपग्रहों का किया प्रक्षेपण

Next Post

झारखंड की बेटियों की बदौलत जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की बादशाहत बरकरार

Next Post
झारखंड की बेटियों की बदौलत जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की बादशाहत बरकरार

झारखंड की बेटियों की बदौलत जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की बादशाहत बरकरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d