बिहार: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कोरोना को मात दे दी है. संजय जायसवाल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. बताया जा रहा है कि आज उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.
15 जुलाई को संजय जायसवाल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आयी. संजय जायसवाल के भाई डॉक्टर दीपक जायसवाल ने इसकी पुष्टि की थी.
पटना में पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने के बाद संजय जायसवाल जब घर लौटे तो सर्दी, खांसी और हल्का बुखार था. ऐसे मे जब उनका कोरोना जांच कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकला.

