रांचीः रांची के सदर अस्पताल में बुधवार को HEC वेलनेस सेंटर के एक डॉक्टर ने आधे घंटे तक हंगामा किया. यहां के एक डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन गलत आईडी देने के कारण नहीं हो सका था. जब उन्हें इस बात से रोका गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. वे बोलने लगे जब हेल्थ वर्कर्स को नहीं लगेगा तो किसे लगेगा टीका.
इतना ही नहीं उन्होंने कोवैक्शीन का भी विरोध किया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाया जाए. इस पर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें बताया कि अभी रांची में लोगों को कोवैक्सीन ही लगाया जा रहा है. ये भी पूरी तरह सुरक्षित है. इस हंगामे के कारण लगभग आधे से एक घंटे तक वैक्सीनेशन कार्य बाधित रहा
सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन के इंचार्ज डॉ. विमलेश ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को टीका नहीं दिया जाएगा. गलत आईडी देने के कारण HEC वेलनेस सेंटर के डॉ. पीएन मुखर्जी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था. इसके कारण उन्हें टीका नहीं लग सका. उनके साथ आए हुए अन्य चिकित्सक जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है उन्हें टीका लगाया जा रहा है. अगर बिना रजिस्ट्रेशन के व्यक्ति देने की बात सामने आ रही है तो वह बेबुनियाद और निराधार है.

