श्रद्धा कपूर और वरुण धवन दोनों बचपन के दोस्त हैं और फिलहाल अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर व्यस्त हैं. दोनो की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग हमेशा से पसंद करते आए हैं. बीते दिनों वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर पर क्रश होने का खुलासा किया था. हाल ही में जब एक फैन ने कहा कि श्रद्धा को वरुण से शादी कर लेनी चाहिए तो दोनों एक्टर्स ने इस पर अपना जवाब दिया.
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान फैन के कमेंट पर जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, ‘यह तारीफ है. यह बहुत प्यारा है. हमें इस तरह से बहुत प्यार मिल रहा हैं. फैंस की इस तारीफ के लिए हम उनका धन्यवाद करना चाहते हैं. ‘.
श्रद्धा कपूर ने आगे कहा, ‘जब भी मेरी शादी होगी और जिस से भी मेरी शादी होगी, मुझे उस शख्स को पूरी तरह से जानना होगा. मुझे ऐसा करना होगा क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
वहीं वरुण धवन ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ऑफ-स्क्रीन रोमांस में बदलना मुश्किल है. मुझे नहीं लगता कि अगर लोग वास्तव में बहुत रोमांटिक रूप से इच्छुक हैं, तो वे ऐसा व्यवहार कर सकते हैं. मैंने किसी पत्ति और पत्नी को ऐसा व्यवहार करते हुए नहीं देखा.’
बीते दिनों दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर क्रश होने की बात कही है. एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए वरुण धवन ने कहा कि श्रद्धा के साथ उनके बचपन की कहानी फिल्मी है. दोनों के मन में एक दूसरे को लेकर फीलिंग्स थीं लेकिन वो कभी जाहिर नहीं कर पाएॉ. हालांकि दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती है.

