रंजीत कुमार
सीतामढी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता में कार्य कर रही संस्था आरोग्या फाउंडेशन के तत्त्वावधान मे डुमरा रोड स्थित दिव्यांगन केंद्र मे योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया. केंद्र के संचालक सह फिजियो चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सुमन ने बताया की कोरोना वायरस की वजह से इस बार योग कार्यक्रम विस्तृत तरीके से नही हो पाया है. इस बार का थीम भी ‘सेहत के लिए योग – घर से योग”है. लोगों के द्वारा भी इस थीम को फॉलो करना बहुत जरूरी है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिले और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रखी गई थीम का उद्देश्य भी सार्थक साबित हो.
डॉ राजेश ने बताया की योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इस लिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक,भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक,आदि सभी पहलुओं पर काम करता है। उन्होंने अपने सभी दिव्यांग बच्चो के माता पिता से अनुरोध किया की अपने बच्चों को प्रति दिन बताये तरीके से योग अवश्य करावे. योगभ्यास करने मे आरोग्या की मनोवैज्ञानिक परामर्शिका मधुरिमा रानी ,डॉ राजेश सुमन के साथ आरोग्या के ओर्थोटिक्स विशेषज्ञ पी के मिश्रा,केयर गिवर राहुल कुमार, शशि कुमार, बबन कुमार, सौम्या सुमन, आर्जव समेत अन्य उपस्थित थे.

