रांची: सैम्बो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संतोष देशमुख ने राजधानी रांची के जाने माने मार्शल आर्टिस्ट डॉली कुमारी सिंह को सैम्बो एसोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्यक्ष और मोहम्मद इबरार कुरैशी को महासचिव बनाया गया है.
बता दें कि सैम्बो मार्शल आर्ट्स एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स, ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया व वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम में शामिल है. इसे खेलो इन्डिया खेलो स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल करने की कोशिश की जा रही है. 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में सेम्बो मार्शल आर्टस को शामिल किया गया था.

इस मौके पर इंडियन कुंग फू फाउंडेशन के ग्रैंड मास्टर बी. के. लिम्बु, जमील अख्तर, मो० जमाल कुरैशी, संतोष सुनार, किशन कुमार, यासिर अरफात, अताउर रहमान, राजू कुमार, अमरजीत प्रसाद, जमील अंसारी, शकील अंसारी, हिमांशु कुमार, ओवैस अरफ़ात, खुशबू कुमारी, शबनम मिंज, नीलम कुमारी, अर्चना कुमारी, देवाशीष थापा, शिवम कुमार, दीपेंद्र कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाए दी.

