रांची: होली के पहले घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 52.50 रुपए सस्ता हो गया है. अभी तक 893.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च माह में 841 रुपए की मिलेगा.
फरवरी मध्य में इस पर 144.50 रुपये का इजाफा हुआ था. नई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं.
मासिक रेट रिवीजन में तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 84.50 रुपए की कटौती की है. कारोबारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 1465.50 रुपये चुनाने होंगे. पांच किलो वाला छोटा सिलेंडर भी 18.50 रुपये सस्ता हुआ है. छोटा सिलेंडर अब 308 रुपए का पड़ेगा.

