BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन के शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शामिल

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन के शपथ ग्रहण में नहीं होंगे शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के सांसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हटाने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ट्रंप ने कहा कि जिन लोगों ने मुझसे इस बारे में पूछा था, ‘मैं उन्हें बता रहा हूं कि मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होऊंगा.’

सांसदों का कहना है कि अगर उपराष्ट्रपति माइक पेंस 25वें संशोधन की धारा चार के तहत राष्ट्रपति को हटाने के अधिकार का इस्तेमाल नहीं करते तो वे महाभियोग लाएंगे.

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि अगर ट्रंप को नहीं हटाया गया तो प्रतिनिधि सभा उनके खिलाफ दूसरा महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार करेगी. ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने में दो सप्ताह से भी कम समय रह गया है, फिर भी सांसद और यहां तक कि उनके प्रशासन के कुछ लोग भी बुधवार की हिंसा को लेकर यह चर्चा कर रहे हैं क्योंकि पहले तो ट्रंप ने यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में अपने समर्थकों के हिंसक हंगामे की निंदा करने से इनकार किया और बाद में इस पर सफाई देते दिखे.


ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी 25वें संशोधन की धारा चार के तहत अपनी ही कैबिनेट से उन्हें जबरन हटाने की संभावना पर गौर कर रहे हैं. पेलोसी ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कैबिनेट के अन्य अधिकारियों के फैसले का इंतजार कर रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम अलर्ट: आज कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Next Post

जमशेदपुर में 4 कौओं की मौत, बर्ड फ्लू को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट

Next Post
जमशेदपुर में 4 कौओं की मौत, बर्ड फ्लू को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट

जमशेदपुर में 4 कौओं की मौत, बर्ड फ्लू को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d