BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अयोध्या में राम मंदिर के लिए चंदा अभियान हुआ पूरा, लगभग 2 हजार करोड़ रुपये हुए जमा

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
राम मंदिर निर्माण: दूरदर्शन पर होगा भूमि पूजन का लाइव प्रसारण
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर) निर्माण के लिए धन इकट्ठा करने का अभियान (Ram temple donation campaign) शनिवार को पूरा हो गया. कहा जा रहा है कि जनवरी में शुरू हुए इस अभियान में करीब 2 हज़ार करोड़ रुपये का चंदा जमा हुआ. गिनती का काम अब भी जारी है. इसके अलावा मंदिर के खाते में पैसे जमा किए जाने का काम अब भी चल रहा है. ऐसे में ये राशि बढ़ सकती है. ये चंदे देश और विदेश दोनों जगहों से आएं हैं. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई अब भी चंदा देना चाहता है तो वो स्थानीय टीम या ऑफिस से संपर्क कर सकता है.

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान की शुरुआत मकर संक्राति के दिन 15 जनवरी से हुई थी. इस दौरान चंदा जमा करने के लिए टीमों ने करीब 5 लाख गांव का दौरा किया. स्वयंसेवकों द्वारा प्राप्त स्वैच्छिक योगदान,श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के SBI/PNB/BOB खातों की स्थानीय शाखाओं में जमा किया गया. बता दें कि इसी ट्रस्ट के पास मंदिर के निर्माण का जिम्मा है.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अयोध्या में ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि फिलहाल उनके पास सिर्प एक अनुमानित राशि है, जो लगभग 2,000 करोड़ रुपये है. उन्होंने आगे कहा, ‘गिनती और ऑडिट की पूरी प्रक्रिया में एक महीने का समय लग सकता है. बहुत सारे चेक बैंकों में हैं और शुक्रवार से तीन दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी थी. इसलिए बहुत सारे चेक को क्लियर करना बाकी है. हमें स्वयंसेवकों के पास बाकी बचे कूपन भी वापस लेने होंगे और वो भी गिनना होगा.’

राम मंदिर की नींव की भराई का काम अगले 15 दिनों में शुरू हो जाएगा. अभी मंदिर की नींव के लिए खुदाई का काम तेजी से चल रहा है. इसके तहत राम जन्मभूमि परिसर के भीतर मौजूद मंदिरों को तोड़े जाने के बाद भारी-भरकम जेसीबी मशीनें जमीन को समतल करती जा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी के रथ में तोड़फोड़ के मामले में पांच हिरासत में

Next Post

डिस्कॉम पर बिजली उत्पादकों का बकाया दिसंबर में 24 प्रतिशत बढ़कर 1.36 लाख करोड़ रुपए पर

Next Post
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कार्य-योजना बनाएं: बन्ना गुप्ता

डिस्कॉम पर बिजली उत्पादकों का बकाया दिसंबर में 24 प्रतिशत बढ़कर 1.36 लाख करोड़ रुपए पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d