BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘अभी तो मैं जवान हूं’ के मुगालते में नहीं रहें

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
‘अभी तो मैं जवान हूं’ के मुगालते में नहीं रहें

'अभी तो मैं जवान हूं' के मुगालते में नहीं रहें

Share on FacebookShare on Twitter
  • कोरोना की चपेट में आने वाले सबसे अधिक जवान

  • 31 मार्च को प्रकाश में आया था रांची से पहला केस

  • सात लोगों की हुई है मौत, मरने वाले अधिक बुजुर्ग

रांची: जवानी की बात ही कुछ और होती है. इस थीम पर बॉलीवुड में कई गानें और फिल्में बन चुकी है. जवानी में जोश, जज्बा, ताकत सब होता है. इम्यूनिटी पावर भी अधिक रहती है. हालांकि वैश्‍व‍िक कोरोना महामारी को लेकर जवान होने के मुगालते में नहीं रहें. मुगालते में रहने पर आपको लेने के देने पड़ सकते हैं. स्वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में कोरोना की जद में जवान लोग ही अधिक आये हैं. राज्य में कोरोना पॉजिटिव पहला मामला 31 मार्च को प्रकाश में आया था.

इस उम्र सीमा के अधिक मरीज

सरकार के स्वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 7 जून तक राज्य में 1143 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें 703 मरीजों की उम्र 11 से 30 साल के बीच है. इसी तरह 338 मरीजों की उम्र सीमा 31 से 50 साल की है. आंकड़ों के अनुसार 10 साल से कम उम्र के महज 19 मरीज पाये गये हैं. 51 से 70 साल के बीच के 62 और 70 साल से अधिक उम्र के 11 मरीज हैं.

अब तक 490 मरीज हुए ठीक

विभाग के अनुसार अब तक 490 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसमें 10 साल से कम उम्र के 14 हैं. 11 से 30 साल की उम्र के 284 मरीज ठीक हो चुके हैं. 31 से 50 साल के उम्र के बीच के 165 और 51 से 70 साल की उम्र के 23 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसी तरह 70 साल से अधिक उम्र के 4 मरीज ठीक हुए हैं.

मरने वाले अधिकतर बुजुर्ग

कोरोना से अब तक राज्यर में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाले अधिकतर मरीज बुजुर्ग की श्रेणी में हैं. रिपोर्ट के अनुसार 2 मृत की उम्र 31 से 50 साल के बीच है. 51 से 70 साल के उम्र के 3 लोगों ने दम तोड़ा है. 2 की उम्र 70 साल से अधिक थी.

सरकार की सलाह

65 वर्ष से अधिक के व्यक्ति, को- मोरबीडाइट्स वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अति आवश्यक अथवा स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोड़कर घर पर रहने की सलाह दी जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बालू माफियाओं द्वारा लगातार हो रही है बालू की चोरी

Next Post

6 जुलाई से खुल सकते हैं यूपी बोर्ड माध्यमिक मान्यता प्राप्त स्कूल

Next Post
6 जुलाई से खुल सकते हैं यूपी बोर्ड माध्यमिक मान्यता प्राप्त स्कूल

6 जुलाई से खुल सकते हैं यूपी बोर्ड माध्यमिक मान्यता प्राप्त स्कूल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d