BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पता नहीं दोस्त कौन है और दुश्मन कौन… नीतीश ने कहा- चुनाव परिणाम को भूलकर करें काम

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
Nitish
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के दौरान चुनाव हारने वाले कई प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और इसके लिए सीधे तौर पर सहयोगी दल को ही जिम्मेदार ठहराया. इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे साफ कहा कि वे चुनाव परिणाम को भूलकर काम करें. उनकी सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी.

नीतीश का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं की चर्चा चुनाव के बाद से ही चल रही हैं. अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों के दल बदलकर बीजेपी में शामिल होने के बाद भी दोनों दलों में तल्खी बढ़ती दिख रही थी.

हाल ही में सीएम नीतीश ने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था. साथ ही कार्यकारिणी की बैठक के पहले ही दिन नीतीश कुमार ने यह कहा था कि चुनाव के वक्त उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका दोस्त कौन है और दुश्मन कौन?

जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन बोगो सिंह, जय कुमार सिंह, ललन पासवान जैसे कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को आगाह किया कि वह बीजेपी से सावधान रहे. कई सीटों पर पार्टी को मिली शिकस्त के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) नहीं, बल्कि सीधे तौर पर बीजेपी ही जिम्मेदार रही है. बैठक में नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं की सभी बात को शांति से सुनते रहे.

जब सीएम नीतीश के बोलने की बारी आई तो उन्होंने चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को सलाह दी कि वे चुनाव परिणाम को भूल कर पूरी मजबूती के साथ उसी तरीके से क्षेत्र में काम करते रहें, जैसा वे चुनाव जीतने पर करते.

सीएम नीतीश ने कहा कि हमें जिन्होंने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सबके लिए एक समान काम करना है. आप लोग समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए. सरकार पूरे 5 साल चलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिरौती के लिए नाबालिगों ने की 10 साल के बच्चे की हत्या, पहले भी किया था हत्या का प्रयास

Next Post

फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली संगीता दास की जिंदगी

Next Post
फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली संगीता दास की जिंदगी

फूलो झानो आशीर्वाद योजना ने बदली संगीता दास की जिंदगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d