BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदाताओं को हल्के में न लें, अटल और इंदिरा को भी मिली थी हार: शरद पवार

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in समाचार
मतदाताओं को हल्के में न लें, अटल और इंदिरा को भी मिली थी हार: शरद पवार

मतदाताओं को हल्के में न लें, अटल और इंदिरा को भी मिली थी हार: शरद पवार

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: भाजपा पर निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि राजनेताओं को मतदाताओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे शक्तिशाली नेताओं को भी चुनाव में हरा का सामना करना पड़ा था.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल के विधानसभा चुनावों के दौरान अपने ‘एमी पुन: येन’ (मैं वापस आऊंगा) की आलोचना करते हुए कहा कि मतदाताओं को इसमें अहंकार दिखा और महसूस किया कि इन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि तीनों सत्तारूढ़ सहयोगियों- शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में मतभेदों को लेकर आ रही खबरें निराधार हैं, जो उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले महाविकासअघाडी (MVA) सरकार का हिस्सा हैं.

दिग्गज नेता ने कहा कि वह न तो सरकार के हेडमास्टर हैं और न ही गठबंधन के रिमोट कंट्रोल है. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ठाकरे और उनके मंत्री सरकार चला रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना नेता और पार्टी के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही.

तीन-हिस्सों वाली इंटरव्यू सीरीज का पहला अंश शनिवार को मराठी दैनिक में प्रकाशित हुआ. यह पहली बार है जब इस अखबार में एक गैर-शिवसेना नेता को इतने बड़े इंटरव्यू सीरीज में जगह दी गई हो. अतीत में इसने दिवंगत बाल ठाकरे और उद्धव ठाकरे के ऐसे साक्षात्कार प्रकाशित किए थे.

पवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में, आप यह नहीं सोच सकते कि आप हमेशा सत्ता में बने रहेंगे. मतदाता इस बात को बर्दाश्त नहीं करेंगे कि उन्हें महत्व नहीं दिया जा रहा. इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े जनाधार वाले शक्तिशाली नेता को भी हार का सामने करना पड़ा. इसका अर्थ है कि लोकतांत्रिक अधिकारों के संदर्भ में, आम आदमी राजनेताओं की तुलना में ज्यादा समझदार है. अगर हम राजनेता सीमा पार करते हैं, तो वह हमें सबक सिखाते हैं. इसलिए लोगों को यह रुख पसंद नहीं आया कि ‘हम सत्ता में लौटेंगे’.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

Next Post

मृत्यु भोज: खाद्य सामग्री जब्त, दो भाईयों पर केस दर्ज

Next Post
मृत्यु भोज: खाद्य सामग्री जब्त, दो भाईयों पर केस दर्ज

मृत्यु भोज: खाद्य सामग्री जब्त, दो भाईयों पर केस दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d