BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदपीढ़ी क्षेत्र में चलाया गया ‘डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग’ अभियान

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in समाचार
हिंदपीढ़ी क्षेत्र में चलाया गया ‘डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग’ अभियान

हिंदपीढ़ी क्षेत्र में चलाया गया 'डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग' अभियान

Share on FacebookShare on Twitter
  • कुल 31 मेडिकल टीम की हुई थी तैनाती, डॉक्टर, एएनएम एवं सहिया की टीम की गई थी तैयार

  • एसडीओ रांची की निगरानी में 334 घरों और 1591 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई

  • आने वाले दिनों में पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी

रांची: वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए पूरे रांची जिले में लॉकडाउन जारी है. इसके अतिरिक्त रांची जिला प्रशासन द्वारा इसके प्रसार को रोकने हेतु विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं.

इसके तहत आज शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी रांची, लोकेश मिश्रा की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हिंदपीढ़ी क्षेत्र अंतर्गत पीपी कम्पाउंड में घर-घर जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. जिससे कि कोरोना के लक्षण वाले संभावित लोगों की पहचान हो सके.

ज्ञात हो कि जिले के कुछ इलाकों से कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट/माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इनमें सर्वाधिक मामले हिंदपीढ़ी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है.

उपायुक्त, रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार शुक्रवार को पीपी कम्पाउंड क्षेत्र में डोर टू डोर मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. जिसके लिए 31 मेडिकल टीमों का गठन किया गया था. मेडिकल टीम में डॉक्टर, एएनएम एवं सहियाओं को सम्मिलित किया गया था. जिन्होंने घर-घर जा कर लोगों से कोरोना के संभावित लक्षणों के बारे में पूछताछ के साथ ही इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर के जरिए सभी के बॉडी टेम्प्रेचर की भी जांच की गई.

इस दौरान कुल 334 घरों तक पहुंच कर 1591 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे अनुमण्डल पदाधिकारी सदर रांची लोकेश मिश्रा ने कहा कि, “कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को देखते हुए सभी क्षेत्रों में मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है. जिससे कि कोई भी अगर कोरोना का संदिग्ध हो तो उसका सैंपल ले कर जांच के लिए आगे भेजा जा सके और इसके अतिरिक्त प्रसार को भी रोका जा सकता है. जल्द ही पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र में मेडिकल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

उन्होंने कहा कि, “कोरोना से बचाव के लिए जानकारी एवं साफ-सफाई बरतने की आवश्यकता है. अगर आपके घर तक कोई जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम पूछ ताछ के लिए पहुंचती है तो उनका सहयोग करें. इससे आप खुद को एवं दूसरों को भी बचा सकते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल टीम का पूर्ण सहयोग करने हेतु पीपी कम्पाउंड के लोगों का शुक्रिया भी किया.” इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग हिस्सों में मॉनिटरिंग हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित सदर अस्पताल के वरीय प्रतिनिधियों को लगाया गया था. अपर समाहर्ता नक्सल, अंचल अधिकारी (शहर) रांची सहित अन्य अधिकारी पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भगत किराना स्टोर के सौजन्य से डेढ़ सौ गरीबों को कराया गया भोजन

Next Post

प्लाज्मा थेरेपी फेल, मुंबई में हुई पहले मरीज की मौत

Next Post
प्लाज्मा थेरेपी फेल, मुंबई में हुई पहले मरीज की मौत

प्लाज्मा थेरेपी फेल, मुंबई में हुई पहले मरीज की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d