BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डोरियन तूफान ने दी कनाडा में दस्तक

by bnnbharat.com
September 8, 2019
in Uncategorized
डोरियन तूफान ने दी कनाडा में दस्तक

Dorian storm knocked in Canada

Share on FacebookShare on Twitter

तूफान डोरियन ने कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में दस्तक दे दी है. इससे पहले, इसने बहामास में खतरनाक श्रेणी 5 के तूफान के रूप भारी तबाही मचाई थी. बीबीसी के मुताबिक, शक्तिशाली तूफान ने शनिवार को राज्य की राजधानी हैलिफैक्स में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ दस्तक दी जिसके चलते पेड़ उखड़ गए और 450,000 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई.

कनाडा के लोक सुरक्षा मंत्री राल्फ गुडेल ने कहा कि हालात ठीक करने में मदद के लिए सेना को तैनात किया जाएगा.

कनाडा के तूफान केंद्र ने डोरियन को बेहद ‘प्रचंड पश्च-उष्णकटिबंधीय चक्रवात’ कहा है.

अधिकारियों ने कहा कि इसके चलते पहले ही नोवा स्कोटिया में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है और रविवार सुबह तक दोगुनी हो सकती है.

इस तूफान के रविवार तड़के नॉर्दर्न न्यूफाउंडलैंड और ईस्टर्न लैब्राडोर के ऊपर से गुजरने की संभावना है.

तटों के आसपास रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर जगह खाली करने की सलाह दी गई है.

डोरियन ने बहामास में 1 सितंबर को श्रेणी 5 तूफान के रूप में दस्तक देने के बाद बारी तबाही मचाई.

वहां अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अभी भी सैकड़ों शव बरामद किए जाने बाकी है.

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि ग्रैंड बहामा और अबाको द्वीप पर लगभग 70,000 लोगों को सहायता की आवश्यकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रभार में तंत्र, 49 आइएएस के पद खाली, 21 अफसरों के पास दो –दो प्रभार

Next Post

ट्रोलर्स और हेटर्स की बातों पर ध्यान नहीं देती हूं : सोनाक्षी

Next Post
ट्रोलर्स और हेटर्स की बातों पर ध्यान नहीं देती हूं : सोनाक्षी

ट्रोलर्स और हेटर्स की बातों पर ध्यान नहीं देती हूं : सोनाक्षी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d