BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार, 

सीतामढ़ी: जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के पचटकी यदू गांव में दहेज लोभियों ने फिर एक विवाहिता को गला दबाकर मौत की नींद सुला दी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुप्पी थाना क्षेत्र के मनियारी गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी विवाहिता के पिता सोनेलाल सहनी ने बैरगनिया थाने में मामला दर्ज करा कर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री चंचल कुमारी की शादी वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत पचटकी यदू में हरेंद्र सहनी के पुत्र अनिल सहनी से की थी.

शादी में अपनी सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था. जबकि इधर कुछ दिनों से उसके दामाद अनिल सहनी व उसके परिवार के लोग दहेज को लेकर लड़की को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे, जिसकी शिकायत लड़की द्वारा पिता से की गयी थी.

जहां सोनेलाल सहनी ने एक ग्रामीण के साथ पचटकी यदू पहुंचकर अपने दामाद एवं उसके परिवार वालो को काफी समझाया बुझाया भी था, परंतु वे लोग प्रताड़ित करते रहे तथा धमकी देते थे कि लड़की को जान से मार देंगे.

इसी बीच अपनी बेटी की हत्या की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पचटकी यदू पहुंचा जहां लड़की चंचल कुमारी की शव घर में पड़ा हुआ था और घर के अन्य सदस्य घर से फरार थे.

ज्ञात हो कि मृतिका चंचल कुमारी की एक डेढ़ बर्षीय पुत्र भी है. मृतिका के पिता ने पुत्री के पति अनिल सहनी, ससुर हरेंद्र सहनी, देवर ओमप्रकाश सहनी, जय प्रकाश सहनी, सत्यप्रकाश सहनी, सास अनीता देवी पर हत्या का आरोप लगाया है.

इस संबंध में बैरगनिया थानाध्यक्ष अमिता सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में विवाहिता की गला दबाकर हत्या प्रतीत होता है. प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरीश चंद्र मुर्मू बने नए CAG, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Next Post

कोरोना जांच कराने सदर अस्पताल में दुकानदारों की लगी भीड़

Next Post
कोरोना जांच कराने सदर अस्पताल में दुकानदारों की लगी भीड़

कोरोना जांच कराने सदर अस्पताल में दुकानदारों की लगी भीड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d