BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दहेज कुप्रथा: मोटरसाइकिल नहीं देने पर पति ने की पत्नी की हत्या, युवक गंभीर

by bnnbharat.com
November 12, 2019
in समाचार
दहेज कुप्रथा: मोटरसाइकिल नहीं देने पर पति ने की पत्नी की हत्या, युवक गंभीर

दहेज कुप्रथा: मोटरसाइकिल नहीं देने पर पति ने की पत्नी की हत्या, युवक गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद: घंटाघर कोतवाली इलाके के बालूपुरा में पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. इसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में  युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है.

क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, बालूपुरा के रहने वाले विकास और घुकना की रहने वाली पूजा की 2015 में शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया. पूजा ने विकास के खिलाफ कोर्ट में तलाक का एक मुकदमा दायर किया था. दोनों का मामला कोर्ट में विचाराधीन था. इसी बीच बालूपुरा पहुंचकर विकास ने अपनी पत्नी पूजा को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली.

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा और उसके पति विकास को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पाया. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही पूजा ने दम तोड़ दिया जबकि विकास की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. हालत ज्यादा बिगड़ती देख उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है.

उधर पूजा के पिता ने बताया कि बेटी की शादी बाद से दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी. इस बात को लेकर दोनों में काफी तकरार हो गई जिसकी जानकारी पूजा ने अपने परिजनों को दी थी. हालांकि परिजनों ने अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर इनका फैसला करा दिया लेकिन कुछ दिन बाद फिर से पूजा के साथ मारपीट की जाने लगी. जब पूजा इनकी प्रताड़ना झेल कर परेशान हो गई तो उसने तलाक के लिए गाजियाबाद कोर्ट में अर्जी दी. अभी मामला विचाराधीन ही था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के तस्वीरों का दुरुपयोग करने पर होगी छह माह की कैद

Next Post

राजधानी दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 700 पार

Next Post
राजधानी दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 700 पार

राजधानी दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 700 पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d