धनबाद: बीसीसीएल का पीबी एरिया आज अपने वरीय अधिकारियों की अपेक्षा का शिकार बना हुआ है. कभी क्षेत्र के सबसे उत्पादित, ऊर्जावान और सुरक्षित खदानों में शुमार पीबी एरिया आज अपनी बदहाली पे आंसू बहा रहा है. एक-एक कर सभी खदान इतिहास के पन्नो में दर्ज होता जा रहे हैं. इसी कड़ी में पीबी एरिया अंतर्गत पीबी प्रोजेक्ट में लगातार जलस्तर बढ़ने से खदान जलमग्न हो गया. मजदूरों की मानें तो पिछले 24 घंटे से खदान का जलस्तर बढ़ने से पूरी तरह से डूब चुका हैं.

20/21 पिलर प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मी द्वारा बताया गया कि खदान के भीतर स्थिति काफी भयावह स्थिति है. 20 / 21 पिलर डूब चुके हैं. पानी का जलस्तर प्लेटफार्म पर 2 फीट तक भर गया है. लगातार जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है. जिस स्तर पर जल की निकासी होनी चाहिए वह नहीं हो पा रही है. पंप ऑपरेटर वह तकनीकी टीम ने भी खदान के अंदर जाने से इनकार कर दिया. जल स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो सब खत्म हो जाएगा.

