कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरोपहाड़ी-सपही जंगल के अम्बादाहा के समीप मंगलवार की सुबह डोमचांच से जंगल मे काम करने वाले मजदूर जब ऑटो पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही जीप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो सवार सभी यात्री घायल हो गये.

घायलों में संतोष सिंह (32 वर्ष), पिता सहदेव सिंह व ममता कुमारी (16 वर्ष), पिता बिरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं कंचन देवी (55 वर्ष), पति किशन सिंह, रधिया देवी (57 वर्ष), पति वीरेंद्र सिंह, शीतवा देवी (50 वर्ष), पति जेजो सिंह, सुनीता देवी (35 वर्ष), पति गणेश सिंह, सुदामा देवी (34 वर्ष), पति मनु सिंह, पेमिया देवी (32 वर्ष), पति सत्यनारायण सिंह, अंजली देवी (40 वर्ष), पति दिनेश सिंह, बेबी देवी (35 वर्ष), पति राम सिंह व रुकमणी देवी (32 वर्ष), पति दिलीप सिंह (सभी तेतरियाडीह, डोमचांच निवासी) को मामूली चोट लगी हैं. वहीं सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल कोडरमा में कराया जा रहा है.


