BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली ग्रिड पर दर्जनों अज्ञात लोगों का हमला, लगभग 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
बिजली ग्रिड पर दर्जनों अज्ञात लोगों का हमला, लगभग 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी:   भीषण गर्मी में लगातार बिजली कि किल्लत से परेशान होकर अज्ञात लोगों ने फरछहिया बिजली ग्रिड पर हमला कर दिया. ग्रिड में रजिस्ट्र को फार डाला गया,कुर्सियां तोड़ डाली गई. बिजली कर्मियों के साथ मार पीट की गई. इस घटना की सूचना लिखित आवेदन के जरिये रात्रि ड्यूटी पर तैनात रौशन व प्रदीप ने कनिय अभियन्ता को दी. जिसके बाद कनिय अभियंता गौतम कुमार ने सोनबरसा थाना में आवेदन देकर अररिया गांव से पहुंचे करीब 45 से 50 अज्ञातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है.

प्राथमिकी में बताया गया है की बिजली की किल्लत के कारण बारी बारी से ग्रिड के विभिन्न फीडरों में बिजली सप्लाई की जा रही थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब नौ बजे भुतही फीडर के अररिया गांव के 45 से 50 लोग ग्रिड पहुंचे और बिजली कर्मी रौशन कुमार तथा सहायक प्रदीप कुमार शर्मा के साथ मारपीट की,ग्रिड का मोबाइल तोड़ डाला गया,फोटो खींचने पर सहायक प्रमोद का मोबाइल छीन कर फोटो डिलीट करते हुए एफआईआर करवाने पर जान मारने तक कि धमकी दी गयी. साथ ही बिजली का स्विच ऑन करने का प्रयास किया गया.

ग्रिड में किसी फीडर का सट डाउन होने पर आगे से लाइनमैन व अधिकारी द्वारा ओके होने पर ही बिजली सप्लाई दी जाती है, अन्यथा लाइन मैन की जान जा सकती है.लेकिन लोगो ने स्विच को चालू करने का असफल प्रयास भी किया. विभाग के अधिकारी व कर्मी ने हमला करने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मालूम हो कि बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड ने आम सूचना निकाल कर बिजली सप्लाई में क्यों कमी है, इसकी जानकारी लोगो को दिया है. जिसमे बताया गया है कि उतर बिहार में आई भीषण बाढ़ के कारण 400/132 के वी,ग्रिड उपकेंद्र मोतिहारी,400/220 के वी ग्रिड उपकेंद्र दरभंगा एवम 220/132/33 के वी ग्रिड उपकेंद्र अमनौर से सम्बंधित संचरण लाइनों से विधुत आपूर्ति वर्तमान में पूर्ण रूपेण बाधित है,जिससे सीतामढ़ी सहित कई जिलों में वैकल्पित ब्यवस्था के तहत उपलब्ध अन्य स्रोतों से काफी कम बिजली सप्लाई जारी है. इन समस्याओं पर काबू पाने का प्रयास युद्धस्तर पर है.
कनीय अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि ग्रिड में कर्मी डरे हुए हैं,उनकी सुरक्षा निश्चित करना विभाग व पुलिस की जवाबदेही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 से संबंधित कार्य में अहम भूमिका निभा रहा है आपातकालीन फोन नम्बर

Next Post

हजारीबाग एसपी समेत कई संक्रमित

Next Post
BREAKING: 59 नये कोरोना संक्रमित के साथ झारखंड में कुल संख्या हुई 1207

हजारीबाग एसपी समेत कई संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d