शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ, प्रयागराज: थाना कोरांव अन्तर्गत क्षेत्र के पसना गांव में एक बच्चे की किडनैपिंग व हत्या के मामले रूढ़िवादी ख्याल से प्रेरित लोगों ने शक के आधार पर एक महिला की जमकर धुनाई कर दी. जिससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 19 अगस्त की सुबह तकरीबन 8 बजे राजकुमारी पत्नी सुबेदार शर्मा निवासी पसना को उसके घर पर ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे आदिवासी समाज के लोग गाली गलौज करते हुए, मारने पीटने लगे. जब गांव की महिलाएं उक्त महिला को लाठी डंडे से पीट रही थी, तभी उसका पति घर पर आकर उसकी जान बचाया और उसको पकड़ कर घर के अंदर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया.
जिस पर हमलावरों ने घर के खिड़की दरवाजों को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया. मामले की जानकारी इलाकाई थाने पर दी गई, किन्तु पुलिस दो घंटे बाद ही पहुंची. बाद पुिलास ने दोनों पक्षों को ले जाकर खानापूर्ति करते हुए, शांति भंग के मामले में चालान कर छोड़ दिया गया. जबकि भुक्तभोगी राजकुमारी को आंख, नाक सिर एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोटे भी आयी है.
इलाकाई पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही इस तरह से हमला करने वाले हमलावरों के ऊपर कोई कठोर कार्रवाई ही करने का काम किया. जबकि इसी तरह की अफवाहों के आधार पर महाराट्र के पाल घर मे पुलिस के सामने रूढ़िवादी लोगों ने फर्जी अफवाहों के आधार पर साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी.
इसी तरह से पीड़ित और उपद्रवियों के बीच समान रुप से सजा मिलने का काम किया जायेगा तो निश्चित ही आगे भी मॉब लीचिंग जैसे काम करने वाले एवं किसी के ऊपर हमला करने वाले अराजक तत्वों का मनोबल और भी बढेगा.
पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी मेजा से प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि उसका मेडिकल जांच कराते हुए, उपद्रवियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए. अन्यथा उनके द्वारा उसे जान से मारने का सिलसिला जारी रहेगा. पीड़िता ने अपने जान माल की सुरक्षा हेतु न्याय की गुहार लगाई है.

