रांची: रांची के श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय के द्वारा परीक्षा लिये जाने के निर्णय पर रोक लगाने के लिए आप नेता डॉ. अजय कुमार ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है. चिठ्ठी में डॉक्टर अजय ने लिखा है कि विश्वविद्यालय का इस निर्णय से छात्रों और अभिभावकों में काफी रोष है.
राज्य में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. राज्य के ग्रामीण छात्रों के लिए ना तो कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है, ना ही रांची में हॉस्टल और मेस चल रहा है. ऐसे में राज्य के कोने-कोने से आने वाले छात्र कैसे रांची में रहकर परीक्षा दे पायेंगे.
डॉ. अजय ने IIT और बाकी संस्थानों का हवाला देते हुए राज्यपाल महोदया से अनुरोध किया है कि इन विश्विद्यालयों ने जिस तरह आंतरिक मुल्यांकन कर छात्रों को डिग्री दी है, वैसे ही यहां भी डिग्री दी जाए.
कोरोना काल के संकट को देखते हुए छात्रों के हीत में विश्विद्यालय के निर्णय में दखल देने की मांग की है.

