BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉ. अली होंगे कोरोना योद्धा घोषित, संक्रमण से हुई थी मौत, 1 करोड़ मुआवजा देगी सरकार

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
डॉ. अली होंगे कोरोना योद्धा घोषित, संक्रमण से हुई थी मौत, 1 करोड़ मुआवजा देगी सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  बेगमपुर के एक अस्पताल में संविदा पर कार्यरत डॉक्टर जावेद अली (42) की बीते दिनों कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को एलान किया कि डॉ. अली को कोरोना योद्धा घोषित किया जाएगा.

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार के नियमों के तहत डॉ. अली कोविड ड्यूटी पर तैनात थे. कोरोना योद्धा घोषित करने के साथ ही उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा भी दिया जाएगा.
एम्स अस्पताल के डॉक्टर विजय गुर्जर ने बताया कि डॉ. जावेद दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बेगमपुर के एक अस्पताल में संविदा पर काम करते थे. वह मार्च के महीने से कोविड-19 ड्यूटी पर थे. उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 24 जून को हुई थी. सोमवार सुबह एम्स ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई थी.

प्रियंका ने डॉ. जावेद के निधन पर जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना महामारी में अपनी सेवाएं देते हुए जान गंवाने वाले डॉ. जावेद अली के निधन पर दुख जताया है. प्रियंका ने डॉक्टर के परिवार की सभी जरूरी मदद करने का सरकार से अनुरोध किया है.

डॉ. जावेद दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर दक्षिणी दिल्ली के कोविड-19 केयर सेंटर पर थे और कोरोना की चपेट में आ गए थे. प्रियंका ने ट्वीट किया, डॉ. जावेद और तमाम डॉक्टर जान की बाजी लगाकर संकट के दौरान सेवा देते हैं.

डॉ. जावेद के बारे में दुखद समाचार मिला. वो संविदा पर सेवाएं दे रहे थे. ये समय इन शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा होने का है. सरकार को डॉ. जावेद के परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन तलाक की घटनाओं में आई 82 फीसदी की कमी: नकवी

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार को होगी रिलीज

Next Post
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार को होगी रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' शुक्रवार को होगी रिलीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d