रांची : डॉ फ़ा जोसेफ मारियानुस कुजूर एक्सआईएसएस के नए निदेशक होंगे। वे 15 जून को संस्थान के नए निदेशक के तौर पर प्रभार ग्रहण करेंगे। इससे पूर्व एसआईएसएस के निदेशक फ़ा एलेक्स एक्का थे. कार्यकाल खत्म होने के बाद से पद खाली था. फ़ा मारिएनुस इससे पहले provencial के पद पर थे। वहां उनका कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद ही उन्हें निदेशक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। बता दें कि 14 जून को एक्सआईएसएस में सुबह 9.45 ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया है। इसमें फ़ा मारियानुस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर एलुमिनी के सारे पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम एलुमिनी एसोसिएशन के रांची चैप्टर के चेयरमैन जसबीर खुराना, आलोक समेत कई लोग इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

