झारखण्ड की राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डॉ गोपाल पाठक को चार माह या नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक कुलपति के पद पर बने रहने का निर्देश दिया है. डॉ पाठक का कार्यकाल 14 जून को खत्म हो रहा है. बताया जाता है कि राज्यपाल ने नोवेल कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर उतपन्न स्थिति को देखते हुए राज्यपाल ने फैसला लिया है.

