BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात का डॉ. हर्षवर्धन ने लिया जायजा

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in समाचार
कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात का डॉ. हर्षवर्धन ने लिया जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देशभर के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की वस्तुस्थिति और इसकी जांच तथा हेल्थकेयर से संबंधित आधारभूत ढांचे के मौजूदा हालात का शनिवार को जायजा लिया.

डॉ हर्षवर्धन की अगुआई में आज यहां निर्माण भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय मंत्रीसमूह (जीओएम) की 17वीं बैठक हुई.

इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस पुरी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे.

जीओएम काे देश में कोविड-19 संबंधी ताजा जानकारी दी गयी. उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के मौजूदा मामलों, रिकवरी दर, मृत्युदर, संक्रमण दोगुना होने की दर, हेल्थकेयर संबंधित आधारभूत ढांचों और जांच क्षमता में आयी तेजी से अवगत कराया गया.

मंत्री समूह को यह बताया गया कि देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल में पूरे देश के 85.5 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं. मृत्यु दर के मामले में 87 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों में दर्ज किये गये हैं.

जीओएम को साथ ही यह जानकारी दी गयी कि अब तक 15 केंद्रीय दलों को देश के विभिन्न राज्यों को कोरोना के खिलाफ जंग में तकनीकी सहायता के लिए भेजा गया है.

इस वक्त एक केंद्रीय दल गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के दौरे पर है. उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित करने की रणनीति में आरोग्य सेतु के उपयोग की जानकारी भी दी गयी.

इस मौके पर भारतीय आयुर्विज्ञान शोध परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने परिषद की जांच रणनीति पर विस्तृत रिपोर्ट दी.

पिछले 24 घंटे में 2,20,479 नमूनों की जांच की गयी, जिससे अब तक जांच हुए कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 79,96,707 हो गयी है. देश में फिलहाल 1,026 लैब में कोरोना संक्रमण के जांच की सुविधा उपलब्ध है. इनमें से 741 सरकारी और 285 निजी लैब हैं.

देश में मेडिकल संबंधी आधारभूत ढांचे में आये परिवर्तन से मंत्री समूह को अवगत करते हुए बताया गया कि 27 जून तक देश भर में कोविड-19 के संक्रमण के उपचार के पूरी तरह समर्पित 1,039 अस्पतालों में 1,76,275 आइसोलेशन बेड, 22,940 आईसीयू बेड और 77,268 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था है.

देश भर में 2,398 स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह कोविड-19 के उपचार में जुटे हैं, जिनमें 1,39,483 आइसोलेशन बेड, 11,539 आईसीयू बेड और 51,321 ऑक्सीजन सर्पोटेड बेड हैं. इसी तरह 8,958 कोविड केयर सेंटर के 8,10,621 बेड भी कोरोना संक्रमितों के लिए उपलब्ध हैं.

केंद्र सरकार ने कोरोना की जंग में राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए अब तक 185.18 लाख एन95 मास्क तथा 116.74 लाख पीपीई किट उपलब्ध कराया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BOI के 5 कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, बैंक किया गया सील

Next Post

घर बैठे मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं लोग

Next Post
घर बैठे मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं लोग

घर बैठे मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d