BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉ. इरफान अपनी पार्टी के नेताओं पर भड़के, कहा- कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन को कर रहे हैं कमजोर

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in समाचार
डॉ. इरफान अपनी  पार्टी के नेताओं पर  भड़के, कहा- कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन को कर रहे हैं कमजोर
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

👉 पार्टी संगठन में व्यापक बदलाव की आवश्यकता

👉 कुछ नेता बिचौलियों को आगे कर अपनी खामियों को छुपाना चाहते हैं

👉 पार्टी में सही लोगों की भागीदारी दिला कर रहूंगा

👉 डॉ. रामेश्वर उरांव और फुरकान अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और

रांचीः प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मिले और लगभग उनके बीच 1 घंटे लंबी वार्ता हुई. मौके पर विधायक इरफान ने संगठन को लेकर चर्चा किया और बताया कि कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन के लिए कोई काम नहीं करते और बस चापलूसी और दलाली के बल पर राजनीति करते हैं. ऐसे लोगों के साथ एक भी कार्यकर्ता नहीं रहता. यह लोग बस इधर की बात उधर और उधर की बात इधर करते हैं.

इरफान ने कहा कि  धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में संगठन पर व्यापक बदलाव की आवश्यकता है. मैं दिन-रात संगठन के लिए काम करता हूं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करता हूं. आपके ही नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में इतना अच्छा प्रदर्शन किया.

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पार्टी के लिए दिन रात काम करते हैं और पार्टी के लिए उनके दिल में दर्द है और हमेशा हित की बात करते हैं. अगर वो कुछ बोलते हैं तो संगठन के ही कुछ लोग बातों को आलाकमान के समक्ष गलत तरीके से पेश कर देते हैं. ऐसे लोग मेरे ही बयान को तोड़ मरोड़ कर मेरे कार्यों की प्रशंसा ना कर मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं.

ऐसे नेता बिचौलियों को आगे कर अपनी खामियों को छुपाना चाहते हैं. मेरे खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र पर पार्टी के कुछ नेता कर रहे हैं और जब मैं उन लोगों पर आवाज उठाता हूं तो इन लोगों को मिर्ची लग जाती है. यह लोग  मेरे आगे ब्रेकर लगाने का काम करते हैं परंतु मैं चुप नहीं रहने वाला और अपनी आंखों के सामने गलत होते नहीं देख सकता. पार्टी और संगठन में सही लोगों की भागीदारी दिला कर ही रहूंगा.

अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने विधायक के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप पार्टी के सबसे सक्रिय नेता हैं और आपके कार्यों पर मेरी नजर रहती है और रोज देखता हूं. आपके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी यह मैं भरोसा दिलाता हूं और वैसे भ्रष्ट लोगों पर भी उचित कार्रवाई करने की बात कही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम खुद बनाएंगे अपना कानून, तभी निकलेगा समाधान: किसान

Next Post

वैक्‍सीन से भी खत्‍म नहीं होगा कोरोना: WHO

Next Post
US की वुहान लैब थ्योरी को साबित करने वाला नहीं है कोई सबूत: WHO

वैक्‍सीन से भी खत्‍म नहीं होगा कोरोना: WHO

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d