रांची: प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट स्वर्गीय डॉ के.के सिन्हा की पत्नी त्रिलोक तारिणी सिन्हा का गुरुवार की रात करीब 7:30 निधन हो गया. वे 85 साल की थी. पिछले काफी दिन से वे बीमार चल रही थी.
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी के तट पर किया जाएगा. अंतिम यात्रा दोपहर 12:30 बजे निकाली जाएगी.

