Ranchi: कई भाषाओं की जानकार एवं शिक्षाविद् डा. क्वीन सरकार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान साहित्य एकेडमी, गुजरात व मोटिवेशनल स्ट्रप्सि द्वारा यह सम्मान दिया गया. डा.सरकार फिलहाल रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं. वह उरीमारी की रहने वाले जेएम कॉलेज भुरकुंडा में हिन्दी के प्रोफेसर अरुण सरकार की पुत्री हैं. डा.क्वीन सरकार की कई कवितायें, शोधपत्र, पुस्कतें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं. इससे पूर्व डा.सरकार को स्वीटजरलैंड और फ्रांस के शांति राजदूत से नवाजा जा चुका है. इस सम्मान को मिलने पर प्रो.रामानुज सिंह, प्रो.विद्यानंद तिवारी, प्रो.जेडी सिंह, गोपाल यादव, डा.लीला सिंह, डा.शमा बेगम, प्रो.सावित्री विश्वकर्मा, प्रो.शीला सिंह, प्रो.अरविंद सिंह, प्रो.मनोज सिंह, प्रो.अजीत सिंह, प्रो.सपन मुखर्जी, प्रो.वीएसवी रत्नम, प्रो.हरेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है.

