BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉक्टर साहब ईमानदार थे लेकिन नीचे वालों ने हर विभाग में घोटाले किए : अनुराग ठाकुर

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
डॉक्टर साहब ईमानदार थे लेकिन नीचे वालों ने हर विभाग में घोटाले किए : अनुराग ठाकुर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उन्होंने सार्वजनिक सम्पत्तियों को बेचने के आरोप पर कहा कि एयर इंडिया की दुर्गति किसने की और देश के 6 एयरपोर्ट के निजीकरण की शुरूआत किसने की थी?
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछली यूपीए सरकार में घोटालों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, डॉक्टर साहब ईमानदार व्यक्ति थे, लेकिन नीचे के लोगों ने शायद ही कोई विभाग छोड़ा हो, जहां घोटाला नहीं हुआ. आज सात साल की मोदी सरकार में सात पैसे का भी घोटाला नहीं हुआ. ये होती है ईमानदार सरकार.
केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज इंटरेस्ट रेट कम हो रहा है.
कई सहूलियतें मिल रहीं हैं. जिससे आम आदमी और गरीबों को घर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश को इकोनॉमिक पॉवर हाउस भी बनायेगी. आज मोबाइल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बनकर भारत उभरा है. सात टेक्सटाइल के बड़े पार्क बनने हैं.
इस बजट को बनाने से पहले देश भर के बुद्धिजीवियों से लगातार विचार-विमर्श किया गया. पहले पीपीई किट नहीं बनती थी, आज दूसरे देशों को हम किट दे रहे हैं.
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की हठधर्मिता के कारण बंगाल के लाखों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाया. उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी नजर काली है, उन्हें हर कानून काला नजर आएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्याज निकाल रहा उपभोक्ता के आंसू, औने-पौने भाव में बिक रहा आलू

Next Post

राज्यसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक के लिए स्थगित हुई

Next Post
राज्यसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक के लिए स्थगित हुई

राज्यसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक के लिए स्थगित हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d