रांची महानगर जिला एवं ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
रांची: झारखंड भाजपा के नव नियुक्त सह प्रभारी एवं बांकुड़ा के सांसद डॉ. सुभाष सरकार 2 दिसंबर बुधवार को सड़क मार्ग से शाम 5 बजे रांची पहुंचेंगे.
डॉ. सरकार नए दायित्व के बाद पहली बार रांची पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर पार्टी के रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण जिला इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा.
मुरी झारखंड प्रवेश द्वार एवं गोंदली पोखर चौक (अनगढ़ा)पर रांची ग्रामीण जिला द्वारा और जोरार चौक (नामकुम) पर रांची महानगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा होगा भव्य स्वागत
डॉ. सुभाष सरकार सड़क मार्ग द्वारा पश्चिम बंगाल से चलकर पुरुलिया-मुरी के रास्ते झारखंड आएंगे. शाम 3.30 बजे मुरी में झारखंड प्रवेश द्वार पर रांची ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता उनका पारंपरिक रीति से स्वागत करेंगे.
शाम 4.15 बजे उनका काफिला गोंदली पोखर चोक (अनगढ़ा) पहुंचेगा. यहां पुनः रांची ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.
4.45 बजे शाम जोरार चौक नामकुम रांची में रांची महानगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉ. सरकार के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है.
अपराह्न 5.15 बजे सह प्रभारी राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे.
3 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में बैठक में होंगे शामिल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षगण एवं सभी जिला अध्यक्षगण की बैठक आयोजित है, जिसमें प्रदेश सह प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

