जमशेजपुर: अमेरिका के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित दिल्ली पुलिस के ट्रेनिंग इंचार्ज डाक्टर सुनील कुमार बाकोलिया यंगिस्तान वारियर्स आफ मार्शल आर्ट के दिल्ली प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर मनोनित किये गए.
अमेरिका के राष्ट्रपति पदक ,सहित विश्व के अनेक पुरस्कार से सम्मानित दिल्ली पुलिस के ट्रेनिंग इंचार्ज डाक्टर सुनील कुमार बाकोलिया के सामाजिक क्रियाकलाप को देखते हुए उन्हें यंगिस्तान वारियर्स आफ मार्शल आर्ट ने दिल्ली प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया गया है.
डाक्टर सुनील कुमार बोकोलिया रेकी थेरेपी मे भी महारथ हासिल हैं ,उनके द्वारा निःशुल्क दस हजार लोगों को रेकी के द्वारा स्वस्थ लाभ प्रदान करने का कीर्तिमान भी है.
उन्होंने कहा की देश की धरोहर मार्शल आर्ट को जन जन तक पहुंचाने मे सहयोग करेंगे.

