रांची: झारखंड के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और शिक्षाविद डॉ. विष्णु राजगढ़िया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने उनके पार्टी में शामिल होने पर खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि डॉ. राजगढ़िया जैसे लोगों के साथ आने से हमारी लड़ाई ना केवल मजबुत होगी बल्कि पार्टी विस्तार में अहम होगा.
Also Read This: सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं: DGP
डॉ. विष्णु राजगढ़िया कांफ्रेंस कॉल के माध्यम से पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पार्टी के अच्छे कार्यों को देखते हुये उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है. साथ हीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कि नीतियों से वे काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में ईमानदार राजनीति को स्थापित करने में वे अपना पूर्ण सहयोग देंगे.
Also Read This: कृषि मंत्री ने राज्य के बाहर फंसे लोगों के लिए समुचित व्यवस्था का दिया निर्देश
डॉ. राजगढ़िया आरटीआई पर किताब भी लिख चुके हैं.

