नई दिल्ली: शुक्रवार को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कमी आई है. इससे पहले गुरुवार को भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई थी. यह सिलसिला 12 जनवरी से ही शुरू है. यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए गुरुवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे.
शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 21 पैसे कम हुई है और चेन्नई में इसका दाम 22 पैसे कम हुआ है. इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 72.68, 75.36, 78.34 और 75.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 24 पैसे कम हुई है, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 25 पैसे कम हुई है. वहीं चेन्नई में इसका दाम 26 पैसे कम हुआ है. इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 65.68, 68.04, 68.84 और 69.37 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

