BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह ने सुनी ग्रामीणों की  फरियाद
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहारः समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार आयोजित की गई. जनता दरबार में डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह ने विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की फरियाद सुने एवं समस्या समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों को निदेशक  सिंह ने केन्द्र एवं राज्य सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

जनता दरबार में हेरहंज प्रखंड के हुम्बू कुसुमटोली निवासी कांति कुमारी लकड़ा ने आवेदन देकर जल मीनार निर्माण के बाद से पानी नहीं दिए जाने एवं निर्माण जलमीनार को चालू करवाने मांग की.

अपने आवेदन के माध्यम से कांति लकड़ा ने बताया कि अनाबंद्ध निधी से वर्ष 2018-19 में जलमीनार का निर्माण किया गया था , लेकिन निर्माण के बाद से कभी भी पानी नहीं निकला, उसने बताया कि पेयजल स्वच्छता विभाग में कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया.

जिस पर डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह ने बीडीओ को जांच कर त्वरीत कार्रवाई का निर्देश दिया. बालूमाथ प्रखंड के दिरीदाग के ग्रामीणों ने आवेदन देकर वनपटृा की मांग की जिस पर निदेशक के द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया गया.

सदर प्रखंड रिचुघुटा निवासी अजय राम ने आवेदन देकर अपने पुत्र अभिषेक कुमार के आंख खराब होने एवं इलाज के लिए सहायता की मांग की.

जिस पर निदेशक के द्वारा सीएस को इलाज के लिए आवेदन प्रेषित कर दिया गया. जनता दरबार में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन, पेंशन, राशन समेत दर्जनों मामले आए जिस पर डीआरडीए निदेशक  सिंह के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए.

मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, जिला सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी नेहा तिवारी समेत ग्रामीण मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त जिशान कमर ने की एसबीएम की समीक्षा

Next Post

सीआरपीएफ ने बरामद की 2 बंदूक, 10 जिलोटिन, कोडेक तार, और ढेर सारी गोलियां

Next Post
सीआरपीएफ ने  बरामद की 2 बंदूक, 10 जिलोटिन, कोडेक तार, और ढेर सारी गोलियां

सीआरपीएफ ने बरामद की 2 बंदूक, 10 जिलोटिन, कोडेक तार, और ढेर सारी गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d