BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेल और यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर अन्नपूर्णा देवी के साथ डीआरएफ ने की बैठक

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
रेल और यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर अन्नपूर्णा देवी के साथ डीआरएफ ने की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: रेल विस्तारीकरण और यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर संसद में हुई चर्चा को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरू हो गया है.

कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी द्वारा रेलवे बोर्ड के समक्ष उठायी गयी मांगों को लेकर आज धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल के नेतृत्व में रेल अधिकारियों ने कोडरमा स्टेशन में  कोडरमा स्टेशन पर एक बैठक की. बैठक में मांगों को लेकर कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया.

गौरतलब है कि सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा और गिरिडीह क्षेत्र में पुल पुलिया निर्माण के साथ-साथ कई जगहों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार की मांग की है. इसके अलावा संसद में दो पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को पूर्व में ही रेल मंत्रालय अनुमति दे दी है.

मौके पर सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जिन मांगों को लेकर उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात की थी उन मांगों को धरातल पर उतारने के लिए आज डीआरएम के साथ पूरी टीम पहुंची है और जनहित की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए मांगों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ऐसा उन्हें विश्वास है.

उन्होंने कहा कि हजारीबाग से तारापीठ तक एक ट्रेन चलाने की उन्होंने मांग की है और उस पर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है. वही डीआरएम आशीष बंसल ने बताया कि सांसद द्वारा उठाए गए मांगों पर कार्य शुरू कर दिया गया है और तय समय के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे.

वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति में ट्रेनों में भीड़ ना रहे इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ेगी तो अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन भी किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वाहन कोषांग का निरीक्षण, पहले से अधिक वाहन की व्यवस्था का निर्देश

Next Post

विकास भारती में बंदी उरांव को दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post
विकास भारती में बंदी उरांव को दी गयी श्रद्धांजलि

विकास भारती में बंदी उरांव को दी गयी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d