BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोज कॉफी पीने से नहीं होंगी दिल की बीमारियां, जानें और भी कई फायदे

by bnnbharat.com
November 29, 2019
in समाचार
रोज कॉफी पीने से नहीं होंगी दिल की बीमारियां, जानें और भी कई फायदे
Share on FacebookShare on Twitter

आमतौर पर आप कॉफी को ताजगी के लिए पीते होंगे लेकिन कॉफी (Coffee) कई बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद हो सकती है. बशर्ते आप जरूरत के मुताबिक ही कॉफी का सेवन करें. सुबह-सुबह एनर्जी के लिए आप में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते होंगे, लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत समय पर या ज्यादा मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकती है.

कॉफी का ज्यादा सेवन करने से आपको हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है. साथ ही कॉफी आपकी नींद भी चुरा सकती है. अगर आप भी कॉफी के शौकीनों में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है. रोजाना 3 से 4 कप कॉफी पीने से आपका हृदय स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहता है और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के विकास का खतरा भी कम हो सकता है. यह बात हाल ही में हुए एक अध्य्यन में सामने आई है. कॉफी आपकी सुस्ती और आलस को दूर करने में भी मददगार है साथ ही कॉफी में कैफीन के उत्तेजक गुण तुरंत आपके मूड को ठीक बेहतर करने में मददगार हो सकते हैं.

कॉफी में मेटाबॉलिक सिंड्रोम के विकास के जोखिम को कम करने की क्षमता को बढ़ाने में मददगार हो सकती है. मेटाबॉलिक सिंड्रोम कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह कई अन्‍य बीमारियों का रास्‍ता खोलता है, जिसमें मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर और कार्डियोवस्कुलर (दिल से जुड़ी समस्याएं) शामिल हैं. यह बात इंस्टीट्यूट फॉर साइंटिफिक इंफॉर्मेशन ऑन कॉफी की एक‍ रिर्पोट में सामने आई है. अध्‍ययन की मानें तो मेटाबॉलिक सिंड्रोम को दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है. मेटाबॉलिक सिंड्रोम हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ाता है, जिसमें हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी समस्याएं शामिल हैं.

अध्ययन में ज्यादा कॉफी के सेवन को भी खतरनाक बताया गया है. अध्ययन में बताया गया कि कॉफी की खपत एक दिन में 1-4 कप को मेटाबॉलिक सिंड्रोम की कमी के साथ जोड़ा जा सकता है. यह हृदय रोगों, कैंसर, उच्च ब्‍लडप्रेशर और टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम कर सकता है. मॉडरेशन में कॉफी पीने के सकारात्मक प्रभाव पुरुषों और महिलाओं दोनों में देखे जा सकते हैं.

कॉफी पीने के फायदे 

1: तनाव होने पर कॉफी का सेवन करने से फायदा हो सकता है. साथ ही नींद पूरी ना होने पर होने वाली थकावट भी कॉफी से दूर होती है.
2: जो लोग हर रोज एक से चार कप कॉफी पीते हैं उन्हें अवसाद होने का 10 फीसदी कम खतरा रहता है. यह सिर्फ कैफीन के ही कारण नहीं, बल्कि कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो खुश रहने में मदद करते हैं.

3: हर रोज करीब तीन कप कॉफी पीने से त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो सकता है.
4:  एक स्टडी के मुताबिक दिन में तीन से चार कप कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का 50 फीसदी खतरा घट सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP सांसद समीर उरांव ने झामुमो पर साधा निशाना, कहा- झारखंड के बालू को मुंबई की कंपनियों के हाथों बेचा

Next Post

दूसरे चरण के चुनाव में खड़े 46 प्रत्‍याशी हैं करोड़पति

Next Post
दूसरे चरण के चुनाव में खड़े 46 प्रत्‍याशी हैं करोड़पति

दूसरे चरण के चुनाव में खड़े 46 प्रत्‍याशी हैं करोड़पति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d